होशंगाबाद। त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2021 हेतु आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है,जो 23 फरवरी 2022 तक प्रभावशील रहेगी। यह जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर होशंगाबाद श्री आदित्य रिछारिया ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के दृष्टिगत प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम को आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है।
आदर्श आचरण संहिता : जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







