बैतूल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। वर्ग में अन्य विषयों के साथ व्यक्तित्व विकास विषय पर भी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य वक्ता डॉ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma)बैतूल (Betul)के रतनपुर (Ratanpur)मंडल के ग्राम गरुआ पिपरिया (Village Garua Pipariya)व भीमपुर (Bhimpur)मंडल में पहुंचे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि मैं भाजपा संगठन के इस विचार से अत्यंत प्रसन्न हुआ कि कार्यकर्ता आधारित पार्टी की मुख्य इकाई यानी कार्यकर्ता के सर्वन्मुखी विकास हेतु कोई कार्यक्रम चलाया जाए। दूरस्थ स्थित ग्रामीण मंडल के एक कार्यकर्ता को पार्टी के विभिन्न पदों पर आसीन वरिष्ठ पदाधिकारियों, वक्ताओं के अनुभवों का लाभ और गहराई से पार्टी की रीति-नीति से उनको रूबरू कराना कार्यकर्ता को ऊर्जा और बल देता है। व्यक्तित्व-विकास मेरी रुचि का विषय है। इन कार्यकर्ताओं को देखकर मुझे वो दृश्य आंखों में झूल जाता है जब नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi)और शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)भी किसी मंडल,किसी ग्राम केन्द्र पर पार्टी के किसी प्रशिक्षण शिविर में ऐसे ही बैठकर प्रशिक्षण लेते होंगे और आज वे सर्वोच्च पदों पर आसीन हैं। भारतीय जनता पार्टी की यही ख़ासियत है कि हर आम कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन से किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकता है। इन वर्गों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
मोदी और शिवराज भी सामान्य कार्यकर्ता रहे : डॉ.शर्मा


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com