इटारसी। रीवा शहर में होने वाली 34 वी अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता आयोजित करने के संबंध में रीवा में हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने गए नर्मदापुरम के क्षेत्रीय अध्यक्ष बसरत खान ने अपनी क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ मोइनुद्दीन कुरैशी को पुष्पहार से सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।
श्री खान ने बताया मोइनुद्दीन कुरैशी हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे एवं मध्य प्रदेश सिविल सर्विसेज हॉकी टीम के मैनेजर के साथ हाल ही में मास्टर नेशनल स्पोर्ट्स की अखिल भारतीय टीम के मैनेजर के रूप में विदेश जाने के लिए नामांकित किया गया है। रीवा में 34 वी अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए नर्मदा पुरम क्षेत्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सम्मान करते समय क्षेत्रीय स्पोर्ट्स क्लब नर्मदा पुरम के क्षेत्रीय सचिव हेमंत अजनेरिया, प्रांतीय कार्यालय सचिव आरएल सूर्यवंशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं साथी खिलाड़ी उपस्थित थे।








