---Advertisement---

वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी की मासिक बैठक : वाचनालय होगा नियमित, जनसमस्याओं पर मंथन

By
On:
Follow Us

इटारसी। वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी की नियमित मासिक बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में जहां वाचनालय को नियमित रूप से खोलने का निर्णय लिया गया, वहीं शहर की 40 प्रतिशत आबादी से जुड़ी बुनियादी जनसमस्याओं पर गंभीर चिंतन किया गया।

मुख्य निर्णय और योजनाएं

  • नियमित वाचनालय : सांसद के सहयोग और अपील के बाद, संघ ने अब वाचनालय को नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों को पठन-पाठन का लाभ मिल सकेगा।
  • सुंदरकांड पाठ : संघ सदस्यों द्वारा नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ भी प्रारंभ किया जाएगा।
  • वार्ड वार जनसंपर्क : विगत दिनों नगर पालिका प्रशासन द्वारा कुछ जन शिकायतों का निराकरण किए जाने से उत्साहित सदस्यों ने वार्ड-वाइज मीटिंग आयोजित करने का सुझाव दिया। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को प्राप्त कर उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से हल कराने का प्रयास करना होगा।

प्रमुख समस्याओं पर निराशा

बैठक में पुरानी इटारसी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गहरी निराशा व्यक्त की गई।

  • सडक़ों की बदहाली : नगर की 40 प्रतिशत आबादी वाले पुराने इटारसी के लोगों को स्टेशन से जोडऩे वाली सडक़ों की बदहाली पर चिंता व्यक्त की गई।
  • फुट ओवर ब्रिज की समस्या : पुराने ब्रिज के बंद होने और नए ब्रिज से प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में हो रही परेशानी पर बात की गई। साथ ही, नए एस्केलेटर के चालू न होने से नागरिकों को हो रही असुविधा का मुद्दा भी उठाया गया।

वरिष्ठ सदस्यों का जन्मदिन और नए सदस्यों का स्वागत

इस अवसर पर संघ के दो वरिष्ठ साथियों बीएल कैथवास और केएन चिमानिया का जन्मदिन मनाते हुए उनका अभिनंदन किया गया। इसके अतिरिक्त, संघ में शामिल हुए नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। बैठक में संरक्षक आरसी वर्मा और एसपी गुप्ता के साथ अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, सचिव जीडी पाटिल, उपाध्यक्ष संतोष दीवान एवं एमएल पटेल, राजेंद्र दीवान, एमएल पवार, राजेश गुप्ता, आरएल मौर्य, अशोक मालवीय, डीएन महतो, अशोक दुबे (ग्रीन वेली), मनोहर उपाध्याय, राजेंद्र दीक्षित सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.