इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक का आयोजन 21 सितंबर दिन रविवार को सांयकाल 4: बजे से गोठी धर्मशाला के कक्ष में किया गया है।
बैठक की जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने बतलाया कि बैठक में सम सामयिक विषयों पर चर्चा होने के साथ-साथ मंच सदस्यों का जन्म दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा। 2 अक्टूबर गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजन पर चर्चा एवं चतुर्भुज काब्जा छात्रवृत्ति राशि वितरण कार्यक्रम तिथि निर्धारण पर चर्चा होगी।









