इटारसी। जिला एवं अपर सेशन न्यायालय परिसर इटारसी में तहसील विधिक सेवा समिति इटारसी के तत्वावधान में लगे दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 150 से अधिक लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में आदित्य रावत, जिला न्यायाधीश इटारसी एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, सुश्री अनीता खजूरिया, जिला न्यायाधीश इटारसी, श्रीमती आयुषी गुप्ता, सिविल जज सीनियर डिवीजन इटारसी, यतिन अग्रवाल सिविल जज सीनियर डिवीजन इटारसी एवं शासकीय चिकित्सालय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल इटारसी के चिकित्सक डॉ. आशीष पटेल एवं डॉ. शशांक एवं मेडिकल टीम उपस्थिति रही।
कैंप में सिविल न्यायालय में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं सहित लगभग 150 से अधिक संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अधिकारियों/कर्मचारियों तथा अधिवक्ताओं की आवश्यक जांच हेतु ब्लड सेंपल एकत्र कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।
आदित्य रावत, जिला न्यायाधीश इटारसी ने अपने संबोधन में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने हेतु अधिवक्ता, न्यायालीन कर्मचारी को प्रोत्सहित किया एवं बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने से शरीर में होने वाली छोटी-छोटी समस्याएं जो कि समय के साथ अधिक बड़ी एवं असाध्य हो जाती हैं का उपचार समय से किया जा सकता है।








