इटारसी। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की ओर से फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक इटारसी में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
एसईबीआई एवं एनएसई की ओर से सिक्योरिटी मार्केट ट्रेनर सुश्री पूजा ऋषि ने विद्यार्थियों को पर्सनल फाइनेंशियल प्लेनिंग, शेयर मार्केट एवं म्युचुअल फंड के संबंध में जागरूक किया। उन्हें शेयर मार्केट एवं म्युचुअल फंड से निवेश से जुड़ी हुई मूल बातें, रिस्क कवर एवं विभिन्न भ्रांतियां से अवगत कराया। सोशल मीडिया में हो रहे फाइनेंशियल स्कैम्स, फेक फाइनेंशियल इनफ्लुएंसर एवं फ्रॉड से बचने एवं सावधान रहने की सलाह दी गई।
संस्था से प्राचार्य आरके चौलकर के नेतृत्व में एवं विभागाध्यक्ष श्रीमती विद्यावती सूर्यवंशी, लोकेन्द्र सिंह बनाफर, आकाश गर्ग, पल्लवी नरवरे के मार्गदर्शन में श्रीमती शिवांगी मालवीय, अनीता वर्मा, सोनिया अग्रवाल, हेमलता शुक्ला, पल्लवी शर्मा, नेहा केदारे, ईति महालहा, नैनी पटेल एवं लखन लाल कोरी, हरिओम नरवरे, प्रवेश चौरे एवं 100 से भी अधिक नव प्रवेशित विद्यार्थियों इस इंडक्शन प्रोग्राम में उपस्थित रहे।








