बंगलिया में विवाहिता की फांसी का मामला
इटारसी। नगर के बंगलिया (bengaliya) क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला का विवाह 20 जून 2020 को हुआ था। युवती के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और जहर देने का आरोप पुलिस (police) के समक्ष लगाया है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम प्राची पति सोनू अहिरवार है। महिला ने आत्महत्या क्यों की है, इसका कारण जांच के बाद पता चलेगा। पुलिस ने पोस्ट मार्टम (post mortem) कराके शव परिजनों को सौंप दिया है।
युवती के चाचा सूरज सिंह का कहना है कि उनकी भतीजी प्राची अहिरवार के साथ मारपीट कर जहर दिया गया है, क्योंकि उसका शरीर नीला पड़ गया था। पीडि़त परिवार का कहना था कि प्राची की शादी इटारसी के पूनम उर्फ सोनू अहिरवार के साथ 18 महीने पहले ही हुई थी। उन्होंने कहा कि दामाद की बहन ने प्राची की तबीयत खराब होना बताया था। बकतरा से जब हम वे पहुंचे तो प्राची फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उन्होंने इसका वीडियो (video) बनाया है। प्राची के गले, छाती सहित अन्य शरीर पर मारपीट के निशान थे।
इस मामले में ससुराल पक्ष का कहना है कि परिवार के लोग मजदूरी करते हैं, जब शाम को वे मजदूरी से लौटे तो प्राची फांसी पर लटकी मिली थी। पुलिस को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा। पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है और पीएम रिपोर्ट (PM report) आने के बाद ही वस्तु स्थिति का खुलासा हो पाएगा।
Update: मायके वाले बोले जहर दिया, ससुराल पक्ष ने कहा मजदूरी से लौटे तो लटकी मिली प्राची


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






