इटारसी। यहां बस स्टैंड के पास से अज्ञात आरोपी ने एक फरियादी की हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल एमपी 05 एडी 7463 चोरी कर ली, जिसकी कीमत 25,000 बताई गई है।
इसी तरह से भगतसिंह नगर नाला मोहल्ला में आरोपियों संजय, अनिकेत, शुभम और सौरभ कुचबंदिया ने मुबीन पिता अजीज खान 27 वर्ष, निवासी भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला को गाली-गलौज कर हाथ-मुक्के से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों को मुबीन ने गाड़ी न गिराने को कहा और उसके भाई रईस को गाली देना और डेडे से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का विरोध किया तो यह घटना हुई।
सोहाग मैरिज हॉल के पास बजरंगपुरा में आरोपी शुभम भदौरिया और राजकुमार बघेल निवासी नेहरुगंज ने फरियादी राम पिता मिश्रीलाल अग्रवाल 39 वर्ष, निवासी रंधावा की चाली वाली गली गांधीनगर के साथ सुहाग मैरिज हाल के पास शराब के नशे में गाली-गलौज की और नुकीली चीज से हमला कर फरियादी को चोट पहुंचाई।







