---Advertisement---

ओवरब्रिज पर आंदोलन, ब्रिज के गड्ढों में रोपे धान के पौधे

By
On:
Follow Us

दुर्घटना योजना और गड्ढों की सरकार नहीं चलेगी

इटारसी। युवक कांग्रेस (Youth congress) और एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर यहां ओवर ब्रिज तिराहे पर गड्ढों में धान के पौधे रोपे और शिवराज सिंह की सरकार को गड्ढों की सरकार और दुर्घटना योजना वाली सरकार कहते हुए नारेबाजी की। बारिश के कारण ओवर ब्रिज पर बड़ी संख्या में गड्ढे बन गये हैं जो दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। युवा नेताओं ने इन्हीं गड्ढों में धान के पौधे लगाये। एक आटोरिक्शा में वे मिट्टी और धान के पौधे साथ लाये थे।
आज दोपहर ठीक 2 बजे पूर्व जिला युवक कांग्रेस सचिव अर्जुन भोला, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव मयूर जैसवाल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव प्रतीक मालवीय, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बैस, युवक कांग्रेस विधानसभा महासचिव नितिन पटेल, अर्चित नामदेव, ऐश्वर्य चौरे, गोपाल नामदेव, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष मयंक चौरे, हर्ष मोयल, मोंटी कुशवाह, सुमित पांडेय, अभय तिवारी, पंकू, शुभम चौधरी, अनुराग नोरिया, भूपेन्द्र राजपूत, रजत कनोजिया, शुभम कुशवाह सहित अनेक युवा कांग्रेसी और छात्रनेता मौजूद थे।

YUVAK CONGRESS 1

धान के पौधे रोपे
युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के नेता दुपहिया वाहनों से नारेबाजी करते हुए ओवरब्रिज पर आये थे। साथ में एक आटोरिक्शा में मिट्टी और धान के पौधे थे। ब्रिज पर किसी प्रकार की अफरा-तफरी न हो, इसके लिए पुलिस बल भी मौजूद था। अत्यंत शालीनता से सभी ने ओवरब्रिज के तिराहे पर बने गड्ढों में साथ लायी मिट्टी डाली और धान के पौधे लगाते हुए ‘गड्ढों की सरकार नहीं चलेगी’ नारे लगाये।

रैलिंग पर माला चढ़ायी
ओवरब्रिज तिराहे (Over bridge)पर करीब डेढ़ माह पूर्व रैलिंग तोड़ते हुए एक लोडिंग वाहन लटक गया था और वाहन चालक की ऊपर से नीचे गिरकर मौत हो गयी थी। यह रैलिंग अब तक नहीं सुधरी है, बल्कि वहां पतली लकडिय़ां बांधकर लोनिवि हंसी का पात्र बना हुआ है। इसी स्थान पर आज आंदोलनकारी कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया और ‘शिवराज की दुर्घटना योजना की सरकार नहीं चलेगी’के नारे लगाये।

yuvak congress1

कई जगह निकल आयी रॉड
ओवरब्रिज की रोड में गड्ढे इतने गहरे हो गये हैं कि कई जगह पर ब्रिज में डाली गयी लोहे की रॉड बाहर निकल आयी हैं, जो दुर्घटना का सबब बन सकती हैं। हालांकि प्रशासन ने ओवर ब्रिज के तिराहे से इटारसी तरफ की रोड पर सीमेंट-कांक्रीट से कुछ गड्ढों को भरना प्रारंभ तो किया है, लेकिन एनएचएआई के हिस्से वाले रोड को यूं ही उपेक्षित छोड़ा है। इसी जगह पर ब्रिज पर सर्वाधिक गड्ढे बन गये हैं।

चलताऊ काम नहीं पुख्ता चाहिए
ओवरब्रिज पर कुछ गड्ढों को भरे जाने का काम चल रहा है, इस पर युवक कांग्रेस नेता अर्जुन भोला का कहना है कि हमें चलताऊ काम नहीं चाहिए बल्कि पुख्ता और गुणवत्ता वाला काम चाहिए। क्योंकि पिछले चार वर्ष से लगातार इस तरह की स्थिति बन रही है। हमेशा चलताऊ काम किया जाता है और फिर कुछ दिन में गड्ढे हो जाते हैं। हमारी मांग है कि ओवरब्रिज पर गुणवत्तापूर्ण सडक़ का निर्माण किया जाए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.