इटारसी। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के विशेष प्रयासों से गेल इंडिया लिमिटेड सी एस आर योजना के तहत जिले के शासकीय विद्यालयों में लगभग 28,000 स्कूल बैग सह एजुकेशनल डेस्क का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सांसद ने इटारसी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री भेंट की।
सांसद ने मिशन खेड़ा, रामगढ़, पुरानी इटारसी कन्या शाला, सीएम राइज मेहरागांव, बेगनिया, और भीलाखेड़ी सहित अनेक स्कूलों में बच्चों से संवाद किया।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष पंकज चौरे, मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, मयंक महतो, राजा तिवारी, दीपक अग्रवाल, मीरा यादव, जोगिंदर सिंह और सरपंच जितेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।









