नर्मदापुरम्। नगरपालिका द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान कार्यक्रम के तहत शनिवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतिभूति कागज कारखाना परिसर में अतिथिगणों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
अतिथियों ने सभी बच्चों से कहा कि अपने जन्मदिन पर हर साल एक पौधा जरूर लगाएं, जिससे पर्यावरण संवारेगा साथ ही आने वाली पीढ़ि के लिए सौगात होगी। स्कूल कार्यक्रम के दौरान अतिथिगणों द्वारा बच्चों को शासन की योजना के तहत साइकिल प्रदान की गई।
पौधरोपण कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पार्षद, स्कूली बच्चे, शिक्षक, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, सागर शिवहरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, अमित माहाला, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, ग्वाल समाज के अध्यक्ष नंदू नंदकिशोर यादव, कमल चाव्हाण, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।








