इटारसी। मप्र पुलिस (MP Police) का एक जवान ट्रेन (Train) में सफर के दौरान गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आयी है।
घायल का उपचार नर्मदा अपना अस्पताल (Narmada Apna Hospital) में चल रहा है।
अस्पताल प्रबंधन के मनोज सारन ने बताया कि जवान कमलेश कुमार बेहोश है। उसके एक परिचित ने जानकारी दी है कि यह परसवाड़ा बालाघाट (Paraswara Balaghat) में पदस्थ है और तबीयत खराब होने के कारण अपने घर गरोड़ मंदसौर (Garod Mandsaur) जा रहा था। ट्रेन से इटारसी (Itarsi) के आसपास कहीं गिरने की जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि यह एसटीजी (STG) में पदस्थ है। अभी इसके परिजनों की भी जानकारी नहीं है।