इटारसी। पूर्व सांसद, मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर नीखरा ने आज अल्प प्रवास पर अधिवक्ता संघ इटारसी में अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट कर एवं अधिवक्ताओं की समस्याओं के संबंध में चर्चा की।
अधिवक्ता कक्ष इटारसी में संघ के अध्यक्ष रमेश राजपूत, सचिव पारस जैन, उपाध्यक्ष मनीष बाजपेई, कोषाध्यक्ष राजेश चौरे, पूर्व अध्यक्ष अरविंद गोयल एवं संतोष गुरयानी, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश धूरिया, दीपक जैन, परमेंद्र राजपूत, राकेश राईसा, विनोद भावसार, संतोष शर्मा, जिनेंद्र जैन, आरके मलैया, दीपक यादव, दीपक श्रीवास, रघुराज बघेल, जेपी शुक्ला, अनिल बाथरी, मनोहर मालवीय, बृजेश पटेल, एसएन ठाकरे, गजेंद्र नागे, अश्वनी चौरे, सन्मत जैन, सुश्री नेहा चावरे उपस्थित थे।
सभी अधिवक्ताओं ने श्री नीखरा का स्वागत किया। रामेश्वर नीखरा ने अधिवक्ता संघ इटारसी के सदस्यों को संबोधित कर प्रदेश के अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के संबंध में विचार व्यक्त कर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने के संबंध में चर्चा की।









