मुंबई की संस्था ने मुस्कान संस्था में गर्म कपड़े वितरित किये

Post by: Rohit Nage

इटारसी। असहाय एवं कमजोर व्यक्ति के दुख दर्द को समझना एवं उनके दर्द एवं आवश्यकताओं को पूरी करना यही सच्ची मानव सेवा है। ऐसा किया मुंबई (Mumbai) स्थित शारदा कंसलटेंट कंपनी (Sharda Consultant Company) की श्रीमती शैलजा जोशी (Mrs. Shailja Joshi) ने। पिछले दिनों कंपनी संचालक श्रीमती जोशी एवं जीवी जोशी (GV Joshi) शहर की सामाजिक संस्था मुस्कान में पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की थी। उन बच्चों की भावनाओं को समझते हुए श्रीमती जोशी एवं जीवी जोशी ने बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े देने का निर्णय लिया।

आज सर्व ब्राह्मण महिला संगठन (Sarva Brahmin Mahila Sangathan) की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति शर्मा (Mrs. Jyoti Sharma) एवं महेश जोशी (Mahesh Joshi) ने बच्चों को कपड़े वितरित किए। इस अवसर पर संस्था के संचालक मनीष ठाकुर (Manish Thakur), संजय शर्मा (Sanjay Sharma) सहित स्थानीय स्टाफ उपस्थित था। इस दौरान मुंबई से श्रीमती शैलजा जोशी एवं जीबी जोशी ने मोबाइल पर बातचीत कर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आज मैं यह करके काफी आनंद महसूस कर रहा हूं, जब भी इटारसी आना होगा तब मैं फिर आप बच्चों के बीच आऊंगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!