---Advertisement---

निकाय चुनावों के लिए तैयार रहने के निर्देश

By
On:
Follow Us

नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक….

इटारसी। नगर कांग्रेस कमेटी (Nagar Congress Comitte) की बैठक आज पत्रकार भवन में हुई। बैठक में पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई (Former Minister Vijay Dubey Kaku Bhai), जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार (District Congress President Satyendra Faujdar), जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पाली भाटिया (District Congress Vice President Pali Bhatia), पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रवि जैसवाल (Former Municipality President Ravi Jaiswal), नीलम गांधी (Nilam Gandhi), पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश वामने (Former market president Ramesh Vamne), वरिष्ठ नेता मोहन झलिया (Senior Leader Mohan Jhalia), अजय शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलु उपाध्याय, अमोल उपाध्याय, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधवी मिश्रा का पुष्पहार से नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने किया।

स्वागत भाषण में नगर अध्यक्ष पंकज राठौर (Pankaj Rathor) ने बताया कि बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने एवं आगामी नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारियों के लिए है, जिसमें वार्ड स्तर व बूथ स्तर पर कार्यकताओं को सक्रियता से कार्य करने, वार्ड स्तर पर बैठकों का आयोजन, जनहित की समस्याओं को उठाने के साथ ही कांग्रेस के अनुसांगिक संगठनों का विस्तार व सक्रियता व कार्य विभाजन व दायित्व की चर्चा भी हुई। पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई ने कहा कि जो भी हमारे पदाधिकारी हैं उन्हें जवाबदारी के साथ अपने वार्डों में कांग्रेस के चिन्हित साथियों के साथ मिलकर पहल करना शुरू करना होगा जिसमें पार्षद, पूर्व पार्षद व वार्डों से पार्टी प्रत्याशियों को अपनी भूमिका निभाना चाहिये।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार ने कहा कि जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटी भी गठित की जायेगी। जो कार्यकर्ता सक्रियता से कार्य कर सकता हो वो पद पर होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष को निर्देशित किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनैतिक द्वेषवश झूठे प्रकरणों में फंसाया गया हो उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस को शीघ्र दी जाये।
बैठक में शेष मेहरा, साधना सहगल, गुफरान अंसारी, प्रवीण गांधी, अशोक जैन, धर्मदास मिहानी, सीमा भदौरिया, रामशंकर सोनकर, राहुल दुबे, अनिल बस्तवार, संतोष गुरयानी, संजय दुबे, अवध पांडे, अनीश भाट, धर्मेंद्र मालवीय, मुकेश शर्मा, पक्कू भाई, ईशान यादव, जय जुनानिया, उत्सव दुबे, चंदू दुबे, रघुराज बघेल, पप्पू आठनेर, बबलू अवस्थी, पवन वोहरा, सोनू बकोरिया, नीरज राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन अनिल रैकवार ने किया।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.