नर्मदापुरम। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले और राजस्व सभापति निर्मला हंस राय के निर्देश पर आज गुप्ता ग्रांउड में दुकानदारों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई।
स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि फटाखा बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर दुकानदारों को दुकानों के सामने डस्टबिन रखने, कचरा न करने तथा फस्ट यूज पालिथिन का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है।
आज समस्त दुकानदारों को स्वच्छता संबंधी समझाइश दी गई। फटाखा बाजार में सतीष यादव सहित नगरपालिका की टीम उपस्थित रही।








