नर्मदापुरम। श्रावण मास में निकलने वाली कावड़ यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव शामिल हुई। वहीं सुबह गुरूदेव आचार्य पं. सोमेश परसाई के सानिध्य में विंध्यांचल शेड में आयोजित रूद्राभिषेक में शामिल होकर अभिषेक किया। नपाध्यक्ष की पहल पर भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी के पीछे स्वच्छता वाहन चलाया और स्वच्छता दूतों ने झाड़ू लगाई।
भगवान भोले की शाही सवारी के पीछे नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की पहल पर स्वच्छता वाहन चलाया। भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी के पीछे एकत्र हो रहे विभिन्न प्रकार के कचरे को और अन्य सामग्री को सफाईदूत एकत्र कर स्वच्छता वाहन में डालते जा रहे थे। इस कार्य की नगर के नागरिकों ने प्रशंसा की है।

यह अच्छा है कि अब नागरिकों को सफाई के लिए दूसरे का दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि शाही सवारी के पीछे अलग अलग दो वाहन चलाए गए थे जिसमें एक फूल बेल पत्ती और अन्य पूजन की सामग्री एकत्रित की जा रही थी। वहीं दूसरे में डिस्पोजल या अन्य कचरा एकत्र कर उसमें डाला जा रहा था।








