---Advertisement---

नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया सफाई व्यवस्था का बाजार में निरीक्षण, सफाईकर्मी मिले गायब,

By
On:
Follow Us

स्वच्छता प्रभारी को नोटिस जारी करने के दिये निर्देश

जयस्तंभ से फल बाजार तक फल के ठेले भी देखे

इटारसी। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आज शहर के प्रमुख बाजारों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से भी बातचीत की और सफाई को लेकर उनके सुझाव और समस्याओं को सुना।

शाम 5 बजे के करीब पंकज चौरे ने अपने दल-बल के साथ स्थानीय बाजार का दौरा किया। उन्होंने सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा प्रबंधन और स्वच्छता की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें कोई भी स्वच्छता कर्मी नजर नहीं आया।

निरीक्षण के दौरान, अध्यक्ष चौरे ने कई स्थानों पर सफाई दारोगा को निर्देशित किया कि वे कचरे का उचित निपटान करें और यह सुनिश्चित करें कि कूड़ेदान नियमित रूप से खाली किए जाएं। उन्होंने कुछ जगहों पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पंकज चौरे ने कहा, शहर की स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम चाहते हैं कि हमारे बाजार न केवल व्यापार का केंद्र हों, बल्कि साफ-सुथरे और स्वच्छ भी दिखें। मेरा यह निरीक्षण सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए है।
उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर कचरा न फैलाएं और नगर पालिका द्वारा चलाई जा रही कचरा गाड़ी का ही उपयोग करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नगर पालिका सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और इसमें नागरिकों का सहयोग भी अपेक्षित है।

रजिस्टर देखा, सफाई कर्मचारी गायब

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने सफाई कर्मचारियों का रजिस्टर भी देखा और स्वच्छता प्रभारी से कहा कि एक भी व्यक्ति दोपहर की पाली में नहीं आया, सभी की अनुपस्थिति लगाओ और नोटिस जारी कर दें कि काम पर नहीं आयेंगे तो सेवा समाप्ति की करवाई की जाएगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.