नर्मदापुरम। भारत निर्वाचन आयोग एवं कलेक्टर के निर्देश अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 137 के नर्मदापुरम नगरीय निकाय क्षेत्र में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। जिसमें नगरपालिका का समूचा अमला मतदाता जुटा हुआ है। नगरपालिका के करीब 94 बीएलओ और 94 सहायक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। जिनकी प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
सोमवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी व नगरीय निकाय की नोडल अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा ग्वालटोली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32 एवं 33 के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही एसआईआर का कार्य कर रहे नपा के अधिकारी कर्मचारी से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य तेजगति और पारदर्शितापूर्ण संपन्न कराएं।
इस दौरान बीएलओ से कार्य के तहत मैपिंग, ई- एफ फार्म वितरण, बीएलओ एप में ई-एफ फार्म वितरण की एंट्री तथा मैपिंग हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु स्वयं मतदाताओं से चर्चा कर उन्हें अवगत कराया। यह जानकारी सहायक सुनील राठौर द्वारा दी गई।








