नर्मदापुरम। नर्मदापुरम पुलिस ने अपनी लिव-इन पार्टनर गीताबाई की हत्या के आरोप में बलराम उर्फ गोलू सेन 42 वर्ष को गिरफ्तार किया है। 12 दिसम्बर को गीताबाई के फाँसी लगाने की सूचना मिली थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह हत्या पाई गई। गले पर काले निशान के आधार पर संदेह गहराया था।
जांच में पता चला कि मृतिका और आरोपी बलराम के बीच आए दिन विवाद होता था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने हत्या की योजना बनाई। 11 दिसम्बर की रात को बलराम ने कलाबा वाले धागे से गीताबाई का गला घोंटा और फिर शव को साड़ी से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन में, थाना कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को पकड़ा। पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।









