इटारसी। मुस्कान संस्था, इटारसी की ओर से एसडीएम टी प्रतीक राव के स्थानांतरण पर उनका सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन 20 सितंबर को शाम 4 बजे किया जाएगा।
संस्था के मनीष सिंह ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का अयोजन ईश्वर रेस्टॉरेंट में होगा। समारोह में संस्था के बच्चों और स्टाफ एसडीएम टी प्रतीक राव के मार्गदर्शन और सेवाओं को याद करेगा।
मुस्कान संस्था के संचालक मनीष सिंह ठाकुर ने श्री प्रतीक राव को उनके अमूल्य योगदान के लिए एक सम्मान पत्र भी भेंट किया जाएगा।









