नामदेव समाज ने लिया होली मिलन समारोह में एकजुटता का संकल्प

Post by: Rohit Nage

Updated on:

इटारसी। नामदेव समाज विकास परिषद (Namdev Samaj Vikas Parishad) और नामदेव युवा परिषद (Namdev Yuva Parishad) के तत्तवावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन समाज के वरिष्ठ सदस्य रिटायर्ड शिक्षक रामचरण नामदेव (Ramcharan Namdev) के निवास पर किया गया। शुभारंभ संत नामदेव (Sant Namdev) की पूजा अर्चना से किया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि लीलाधर नामदेव (Leeladhar Namdev), डॉ रमेश नामदेव (Dr. Ramesh Namdev), कैलाश नामदेव (Kailash Namdev), रमेश नामदेव (Ramesh Namdev), जमुना जनोरिया (Jamuna Janoria), चंदा नामदेव (Chanda Namdev), अशोक नामदेव (Ashok Namdev) मौजूद थे।

वरिष्ठ लीलाधर नामदेव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में जुड़ाव के लिए सेतू की भूमिका निभाते हैं इसलिए कार्यक्रम होते रहना चाहिए। डॉ रमेश नामदेव ने कहा कि समाज के लोगों की एकजुटता से ही नामदेव जयंती समारोह अपने भव्य स्वरूप में आ सका है। इस दौरान नामदेव समाज विकास परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र जनोरिया, सचिव रामचरण नामदेव, नामदेव युवा परिषद अध्यक्ष राहुल शरण, डॉ अविनाश नामदेव ने भी विचार रखे।

महिला संगठन की अध्यक्ष संगीता जनोरिया, लेखिका स्वर्णलता छेनिया, सीमा रामचरण नामदेव सहित अन्य महिलाओं ने भी सुझाव रखे। बैठक के बाद महिला मंडल ने गुलाल से एक-दूसरे के साथ होली खेली। वहीं पुरुष वर्ग में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नामेदव समाज के अन्य सदस्यों में कोषाध्यक्ष बंटी नामदेव, एडवोकेट राजेश नामदेव, संतोष नामेदव, शिवदयाल नामदेव, वैभव शरण, टीकाराम नामदेव, सचिन शरण, संस्कृति नामदेव, अंजलि नामदेव सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!