इटारसी। मालपानी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय संगीतमय नानी बाई रो मायरो कथा में जोधपुर के अंतरराष्ट्रीय कथावाचक गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज ने भक्त नरसी मेहता द्वारा भरे गए मायरा के भावपूर्ण प्रसंग का वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
खबर के मुख्य अंश
- गौ-सेवा का संदेश : महाराज श्री ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन से व्यसनों को त्यागकर उस राशि को गौ-सेवा में लगाएं। उन्होंने जोर दिया कि यदि समाज जागरूक हो जाए, तो किसी भी गाय को सड़कों पर कचरा नहीं खाना पड़ेगा।
- भक्ति की शक्ति : कथा के दौरान बताया गया कि जब भक्त पूरी तरह ईश्वर पर आश्रित हो जाता है, तो भगवान स्वयं उसकी लाज रखने आते हैं, जैसे उन्होंने नरसी जी का मायरा भरकर किया।
समापन अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया सहित नाइजीरिया, दिल्ली, बनारस, एसडीएम नीलेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने व्यासपीठ का पूजन किया। यजमान मालपानी परिवार द्वारा आयोजित इस संगीतमय कथा में नरसी जी की भक्ति के प्रसंग सुनाए गए। कार्यक्रम का संचालन विजय राठी ने किया। बुधवार को कथा का अंतिम दिन और विश्राम होगा।









