इटारसी। धार्मिक नगरी इटारसी में सोमवार, 22 दिसंबर से एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। शहर के प्रतिष्ठित मालपानी परिवार द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में जोधपुर के सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास परम पूज्य वत्स राधा कृष्ण महाराज अपने मुखारविंद से ‘नानी बाई रो मायरो’ की कथा सुनाएंगे।
आयोजन की मुख्य जानकारी
22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक सोमवार से बुधवार तक दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मालपानी परिसर, इटारसी में कथा वाचक अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास वत्स राधा कृष्ण महाराज कथा सुनाएंगे। मालपानी परिवार द्वारा पहली बार आयोजित किए जा रहे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं।
हजारों श्रद्धालुओं के बैठने हेतु महिला व पुरुष वर्ग के लिए पृथक और सुविधाजनक व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर बैठक व्यवस्था रहेगी, अतः कथा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व अपना स्थान ग्रहण कर लें।









