नर्मदापुरम। नर्मदापुरम सेवाश्रम नर्मदा मंदिर परिसर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 28 जनवरी 23 को अनेक आयोजन किये जाएंगे। इस दौरान मंगलाचरण नर्मदा पूजन चालीसा पाठ प्रतिमा गोस्वामी एवं डॉ भारती मिश्रा द्वारा भजन स्तवन, काशिव बाबा द्वारा संगीत प्रस्तुति, लोकार्पण आदर्श संलीनखवि महेश सोनी, अरविंद आचार्य द्वारा संपादित एवं सुरेश पटवा द्वारा लिखित साहित्य रंजन संक्षिप्त भागवत पुराण एवं सुरम्य सतपुड़ा लोकार्पण के साथ ही प्रतिभा अभिनंदन होगा।
कार्यक्रम में वीरेंद्र गिरि नरसिंहपुर, समाज गौरव सुश्री गीता गीत जबलपुर, कथारत्न अभय वर्मा नर्मदापुरम सौरभ, श्रीमती शशिकला सोनी सेमरी हरचंद, श्रीमती गीता शर्मा स्मृति सम्मान श्रीधर काशिव चारखेड़ा, संगीत महेश पत्रकार अशोक व्यग्र भोपाल, नर्मदा प्रसाद मालवीय स्मृति सम्मान महेशपुरी गोस्वामी समाज सुमन, रमाशंकर गौतम जबलपुर साहित्य बंधु, प्रतिमा गोस्वामी स्वर माधुरी, अमित बिलौरे सोहागपुर काव्यश्री से सम्मानित किए जाएंगे।
प्रतिभा अभिनंदन के बाद गोष्ठी आरती का आयोजन महंत रूपेश गिरी, डॉक्टर देवेंद्र रावत, डॉ आशुतोष शर्मा, श्रीमती नीलकमल उपाध्याय, डॉ कृष्ण गोपाल मिश्र, डॉ रघुनंदन प्रसाद सीठा, डॉ. नर्मदा प्रसाद उपाध्याय, हंसराय, उमाशंकर श्रोती, पं. अनिल रिछारिया, गौरीशंकर वशिष्ठ, ब्रजमोहन पांडे, अशोक गंगराड़े, राकेश दुबे, रिजवान हैदर, राजेंद्र सहारिया, राम किशोर नाविक, प्रभात पांडे नजऱ होशंगाबादी की विशेष उपस्थिति में दोपहर 2:30 बजे से सेवाश्रम नर्मदा मंदिर परिसर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में होगा।