---Advertisement---

नर्मदापुरम जिला हॉकी संघ का गठन, नगर पालिका इटारसी अध्यक्ष पदेन अध्यक्ष होंगे

By
On:
Follow Us
  • वर्तमान में पंकज चौरे नगरपालिका अध्यक्ष होने के कारण कार्य भार संभालेंगे

इटारसी। नर्मदापुरम में हॉकी के भविष्य को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब नगर पालिका अध्यक्ष इटारसी नर्मदापुरम जिला हॉकी संघ के पदेन अध्यक्ष होंगे। इस कदम से संघ को एक स्थायी और आधिकारिक नेतृत्व मिलेगा, जिससे जिले में हॉकी गतिविधियों का संचालन और खेल का विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

इस निर्णय के साथ, हॉकी संघ को प्रशासनिक समर्थन और स्पष्ट दिशा मिलती रहेगी। यदि प्रस्तावित नर्मदापुरम जिला हॉकी संघ की टीम के मूल स्वरूप में कोई बदलाव होता है, तो भी यह वैकल्पिक ढांचा हॉकी गतिविधियों को जारी रखने के लिए सशक्त होगा। नगर पालिका अध्यक्ष के पदेन अध्यक्ष का पदभार संभालने पर, प्रस्तावित टीम के अन्य सदस्यों का समायोजन इस प्रकार होगा

पदेन अध्यक्ष पंकज चौरे अध्यक्ष, नगर पालिका इटारसी, कार्यकारी अध्यक्ष हरप्रीत छाबड़ा पदेन अध्यक्ष के साथ मिलकर दैनिक कार्यों का संचालन करेंगे। उपाध्यक्ष जितेंद्र ओझा, राकेश जाधव, जय किशोर चौधरी, राहुल चौरे, सचिव सर्वप्रीत भाटिया चिम्पू, सहसचिव शैलेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष रब्बू जोशी और प्रवक्ता मनीष ठाकुर। यह महत्वपूर्ण पहल नर्मदापुरम में हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त बनाने में सहायक होगी।

पूर्व अध्यक्ष ने उठाया सवाल

एक दिन पूर्व जिला हॉकी संघ इटारसी की कार्यकारिणी भंग हुई है। आज एक नया संगठन बनने पर पूर्व डीएचए अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर ने सवाल उठाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि एक कथित जिला हॉकी संघ के समाचार पर इतना कहना चाहता हूं कि रविवार 29 जून को होशंगाबाद जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें जिला हांकी संघ के कार्यकाल पूर्ण के बाद नए चुनाव किया जाना है, इसलिए सर्व सम्मति से प्रशांत जैन के अध्यक्ष काल की समिति को भंग कर दिया गया। संघ की गतिविधियों को संचालित करने के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कन्हैया गुरयानी को सर्वसमिति से नियुक्त किया। इस बैठक की कोई संवैधानिक मान्यता नहीं है, हमारा जिला हॉकी संघ मान्यता प्राप्त संघ है। इसके अपने नियम कायदे हैं, नगर पालिका इटारसी के अध्यक्ष जिला हॉकी संघ में पदेन अध्यक्ष होंगे ऐसा कोई नियम नहीं है और ना ही नगर पालिका में कोई ऐसा नियम है कि जिला हॉकी संघ में नगर पालिका अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे। यह एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हॉकी को कुचलने का प्रयास है, इसे पूर्ण नहीं होने दिया जाएगा।

पूर्व सचिव ने कहा अमान्य

नये संगठन की खबर सोशल मीडिया पर आने के बाद सोशल मीडिया पर ही बयानबाजी भी प्रारंभ हो गयी है। पूर्व सचिव और हॉकी कोच कन्हैया गुरयानी ने कहा कि ये कब, कैसे हुआ, हमें पता ही नहीं है, न हमें स्वीकार्य है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.