नर्मदापुरम। क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत देते हुए, नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग के निर्माण को मंत्रि-परिषद द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना के लिए 782 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने इस परियोजना को स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि यह मार्ग कुल 52.17 किलोमीटर लंबा होगा और इसे ‘हाइब्रिड एन्युटी मॉडल’ योजना के तहत दो लेन के रूप में पेव्ड शोल्डर के साथ बनाया जाएगा, जिसमें भूमि अधिग्रहण का खर्च भी शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत, 2 अंडरपास, 4 बड़े पुल, 37 मध्यम पुल, 24 वृहद जंक्शन और 26 मध्यम निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, जंक्शन सुधार, सुरक्षा उपाय, रोड मार्किंग और रोड फर्नीचर का कार्य भी किया जाएगा।









