---Advertisement---

नर्मदापुरम एसपी ने किया इटारसी टीआई गौरव बुंदेला को सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए मिला सम्मान

By
On:
Follow Us

इटारसी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा द्वारा पुलिस विभाग के कर्मठ अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवशाली सूची में इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला का नाम प्रमुखता से शामिल रहा।

अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में निभाई अहम भूमिका

टीआई गौरव सिंह बुंदेला को यह सम्मान जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दिया गया है। उनके नेतृत्व में इटारसी पुलिस ने हाल के दिनों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की हैं, जिनमें प्रमुख हैं, वारंटियों की धरपकड़, अभियान चलाकर रिकॉर्ड 28 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। नशा विरोधी कार्रवाई में अवैध शराब और गांजा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी खेप जब्त की गई। चोरी का पर्दाफाश में शहर में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर वाहन बरामद किए गए।

केंद्रीय गृहमंत्री पदक से भी नवाजे हैं

उल्लेखनीय है कि टीआई गौरव सिंह बुंदेला की पहचान एक तेज-तर्रार और संवेदनशील विवेचक के रूप में होती है। पूर्व में एक नाबालिग बच्ची के हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और मामले में उत्कृष्ट विवेचना करने हेतु उन्हें भारत सरकार के प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृहमंत्री पदक’ से भी नवाजा जा चुका है। एसपी द्वारा किए इस सम्मान पर इटारसी पुलिस स्टाफ और नगर के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। थाना प्रभारी श्री बुंदेला ने इस सफलता का श्रेय अपनी टीम की मेहनत और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन को दिया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.