छोड़कर सामग्री पर जाएँ

न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया

Vidhik jpg

इटारसी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीष चन्द्र शर्मा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति इटारसी ने राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ललित कुमार झा द्वितीय जिला न्यायाधीश ने बताया कि हर वर्ष भारत में 09 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश के सभी नागरिकों को उचित, निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया जाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को सक्षम एवं नि:शुल्क दी जाने वाली प्रवीण कानूनी सेवाओं के बारे में अवगत कराया जाता है।

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पहली बार देशभर में 09 नवंबर 1995 को मनाया गया था। आज के दिन को मनाने के पीछे मुख्य उद्देश देश के कमजोर वर्ग के लोगों तक सभी प्रकार की कानूनी सेवाओं को नि:शुल्क पहुचाना एवं उन्हें अपने अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया जाना है। कार्यक्रम के दौरान अभिभाषक संघ के अध्यक्ष संतोष गुरयानी, सचिव पारस जैन, पैनल अधिवक्ता जिनेन्द्र कुमार जैन, बीएल केवट, संजय गुप्ता, रघुराज सिंह बघेल, अनुराग चौरे, कंचनलाल मेहरा एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!

Jansampark MP News