होशंगाबाद। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत (National Lok Adalat) तिथि में परिवर्तन करते हुए अब इस का आयोजन 08 मई 2021 को करने के निर्देश दिये गये है।
अतः अब जिला न्यायालय होशंगबाद एवं तहसील न्यायालय इटारसी, पिपरिया सोहागपुर, सिवनीमालवा में नेशनल लोक अदालत 08 मई 2021 को आयोजित होगी तथा समस्त राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण उक्त नेशनल लोक अदालत में किया जायेगा।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायिक अधिकारियों के स्थानांरतण एवं कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप में प्रीसिटिंग निर्धारित करने में बाधाओं को दृष्टिगत रखते हुए नेशनल लोक की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
नेशनल लोक अदालत अब 8 मई को

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









