---Advertisement---

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया

By
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय एम.जी.एम.पी.जी.महाविद्यालय, इटारसी (Government MGMPG College, Itarsi) के राष्ट्रीय सेवा योजना (National service Scheme) इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत आज दिनांक 24.09.2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना का 53वांं स्थापना दिवस प्राचार्य डाॅ.राकेश मेहता (Principal Dr. Rakesh Mehta) की अध्यक्षता एवं डाॅ.मुकेश बडोले के मार्गदर्शन में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद के चलचित्रों पर माल्र्यापण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। छा़त्रा कंचन कैथवास, मेहरूनिषा ने ’’हम होगें कामयाब एक दिन’’ लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। छात्र आदित्य परसाई ने ’’लहरा दो परचम लहरा दो’’ गीत प्रस्तुत किया। छात्रा सोनाली नामदेव कंचन कैथवास, नमन यादव ने एक सद्भावना गीत ’’गुंजे गगन में महकें पवन में’’ गीत प्रस्तुत किया। छात्रा नंदनी सराठे, सुरक्षा धुर्वे ने नृत्य की प्रस्तुति दी।

प्राचार्य डाॅ.राकेश मेहता (Principal Dr. Rakesh Mehta) ने उद्बोधन में कहा कि कैंपस ऑफ कम्यूनिटी थीम के तहत विद्यार्थी समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास कर सकते है। और राष्ट्र के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकते है। श्रीमति मीरा यादव अधिकारी रासेयो ने राष्ट्रीय एकता शिविर की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम अधिकारी रासेयो डाॅ.मुकेश बडोले (Dr.Mukesh Badole) ने अनिवार्य एवं चयनात्मक गतिविधियों, प्रमाण पत्र की उपयोगिता तथा कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु वैक्षीन लगवाने हेतु जागरूकता की प्रेरणा दी। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाॅफ डाॅ.संतोष अहिरवार, डाॅ.रष्मि तिवारी, डाॅ.अर्चना शर्मा.श्री योगेश गौर, डाॅ.सुसन मनोहर, श्रीमति सुशीला बरबडे, डाॅ आषुतोष मालवीय, श्री सुरेश कुमार गुप्ता, एवं बडी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक, विद्यार्थी उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.