इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर (Shri Durga Navagraha Temple) लकडग़ंज में 17 अक्टूबर को सायंकाल 4 बजे मां अंबे की प्रतिमा की स्थापना होगी। मंदिर में मां अंबे की प्रतिमा 50 वें वर्ष में स्थापित की जाएगी।
ज्ञात हो कि 1970 से निरंतर मां अंबे की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। पहले यह स्थान श्री दुर्गा मंदिर के नाम से पहचाना जाता था। बाद में यहां नवग्रह स्थापित होने के बाद इसका नाम श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर(Navgrah mandir) पड़ा। प्रतिवर्ष गरबा महोत्सव(Garwa Mahotsav) का आयोजन होता है लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष गरबा महोत्सव का आयोजन नहीं होगा। छात्र-छात्राओं और युवक-युवतियों के एकल एवं युगल नृत्य होंगे। बैठक व्यवस्था नहीं है। 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायंकाल 7 से रात्रि 10 बजे तक नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे(Temple committee chairman Pramod Pagare), सचिव जितेंद्र अग्रवाल(Secretary Jitendra Aggarwal), कोषाध्यक्ष दीपक जैन(Deepak Jain) ने सभी श्रद्धालुओं से माताओं बहनों से अनुरोध किया है कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मां अंबे की प्रतिमा के दर्शन करें।