---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

सीएम राइज स्कूल में पुन: प्रारंभ होगी वर्षों से बंद एनसीसी

By
On:
Follow Us

इटारसी। सीएम राइज स्कूल इटारसी (CM Rise School Itarsi) में एनसीसी (NCC) संचालित करने के लिए विधायक प्रतिनिधि दीपक अठौत्रा (Deepak Athautra) और प्राचार्य एनपी चौधरी (Principal NP Chaudhary) ने चर्चा की है। यहां पिछले कई वर्षों से एनसीसी का संचालन बंद हो गया है। शाला के विधायक प्रतिनिधि दीपक अठोत्रा ने प्राचार्य एनपी चौधरी से चर्चा कर पुन: एनसीसी प्रारंभ करने हेतु सहमति बनी।

ज्ञात हो कि विगत 50 वर्षों से इटारसी के इस स्कूल में एनसीसी संचालित होती थी जिससे यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होता था। एनसीसी से छात्रों में अनुशासन के साथ भविष्य में इससे जुड़ी अन्य नौकरी में फायदा मिलता है।

स्कूल में एनसीसी के कारण जब कॉलेज में जाते हैं, तब उन्हें प्राथमिकता मिलती है एवं सी सर्टिफिकेट प्राप्त होता है, साथ ही स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर गांधी ग्राउंड पर परेड भी करते हैं जिससे शहर में शाला का नाम होता है। पुन: एनसीसी प्रारंभ होने पर शाला के विद्यार्थियों ने विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) एवं विधायक प्रतिनिधि दीपक अठोत्रा का आभार माना है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.