इटारसी। शांति धाम शमशान घाट गोकुल नगर खेड़ा इटारसी में बीती रात तेज हवा, आंधी में नीम का लगभग 20 फुट ऊंचा एक वृक्ष गिर गया था। शांति धाम समिति के कर्मचारियों ने उस वृक्ष को सुरक्षित दोबारा खड़ा किया। समिति के कार्यकारी सदस्य प्रमोद पगारे ने बताया कि तेज हवा में एक नीम का पेड़ गिर गया था लेकिन उसकी जड़े सलामत थी, उसे शांति धाम के कर्मचारियों ने उसी स्थान पर पुन: स्थापित कर दिया है। इस तरह से एक पेड़ को खत्म होने से बचा लिया। उन्होंने इन कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनकी मेहनत से नीम का यह वृक्ष जीवन पा गय।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
हवा में गिरा नीम का पेड़, पुन: स्थापित किया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com