---Advertisement---

नेहू-प्रीत दा व्याह: शुरू हुईं नेहा कक्कड़ और रोहन प्रीत सिहं की शादी की रस्में

By
On:
Follow Us

सामने आई मेंहदी और हल्दी सेरेमनी की पहली झलक

मुंबई। पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Popular singer Neha Kakkar) 24 अक्टूबर को राइजिंग स्टार फेम सिंगर रोहन प्रीत सिंह (Rising Star Fame Singer Rohan Preet Singh) से शादी करने वाली हैं। दोनों की शादी में महज कुछ ही घंटे बाकी हैं जिससे पहले शादी की खास रस्में शुरू हो चुकी हैं। शादी की रस्मों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें जल्द दुल्हन (Dulha) बनने वाली नेहा (Neha) अपने हाथों में शादी की मेहंदी (Mehndi) लगवा रही हैं।

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहन प्रीत (Rohan Preet) दिल्ली में शादी करने वाले हैं जिसके लिए गुरुवार को नेहा का पूरा परिवार मुंबई से दिल्ली पहुंच चुका है। दिल्ली पहुंचते ही परिवार ने हल्दी (Haldi) और मेहंदी (Mehndi) की रस्में शुरू की हैं। हाल ही में सिंगर (Singer) की मेहंदी सेरेमनी (Mehndi Ceremony) की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें नेहा के मेंहदी आर्टिस्ट राजू मेहंदी वाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। मेहंदी लगवाने के दौरान सिंगर ने काले रंग का टॉप पहने हुए काफी सिंपल लुक रखा है।

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें हुईं वायरल

शादी से कुछ ही घंटों पहले एक्ट्रेस की मेंहदी सेरेमनी के बाद अब हल्दी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इस सेरेमनी में पूरे परिवार ने पीले रंग के कपड़े पहने हैं। हल्दी सेरेमनी में नेहा ने पीले रंग की प्लेन साड़ी पहनी है। गोल्डन ईयररिंग और बंधे बाल सिंगर के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दुल्हा बनने वाले रोहन प्रीत सिंह ने पीले रंग के कुर्ता पजामा के साथ सफेद पगड़ी बांधी है। वायरल तस्वीरों में नेहा का परिवार काफी एंजॉय करते नजर आ रहा है। नेहा कक्कड़ 24 अक्टूबर को शादी के बंधने में बंध रही हैं। इससे पहले उन्होंने 20 अक्टूबर को रोहन प्रीत से रोका किया था। इस ग्रेंड सेरेमनी का वीडियो खुद नेहा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था जिसमें दोनों जमकर भांगड़ा करते नजर आ रहे थे।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.