---Advertisement---

20 दिन में ही धंसी नई पुलिया, हिंदू महासभा ने खड़े किए गुणवत्ता पर सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा आसफाबाद क्षेत्र में हाल ही में निर्मित की गई एक पुलिया के धंसने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला नर्मदापुरम ने इसे भ्रष्टाचार और जनसुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताते हुए प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

निर्माण के कुछ ही दिनों बाद धंसी पुलिया

संगठन के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार चौधरी ने बताया कि आसफाबाद स्थित लक्ष्मी जोधराज स्कूल मोबाइल टॉवर के पास नगर पालिका ने हाल ही में पुलिया का निर्माण कराया था। अत्यंत चिंताजनक विषय यह है कि निर्माण के मात्र 20 दिनों के भीतर ही पुलिया का एप्रोच भाग धंस गया है। यह स्थान स्कूली बच्चों, महिलाओं और राहगीरों के आवागमन का मुख्य मार्ग है, जिससे यहां कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

गुणवत्ता और जवाबदेही पर प्रश्नचिन्ह

हिंदू महासभा का स्पष्ट मत है कि यदि सरकारी धन से बनी संरचना इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त हो रही है, तो यह निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। संगठन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को औपचारिक शिकायत सौंपकर इस मामले में निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग की है।

आरटीआई के जरिए मांगेंगे जवाब

मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संगठन द्वारा सूचना के अधिकार के तहत संबंधित निर्माण के अभिलेख, गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट और भुगतान के विवरण भी मांगे जा रहे हैं। उमेश कुमार चौधरी ने कहा कि हम तथ्यों को जनता के सामने लाएंगे ताकि दोषियों की जवाबदेही तय हो सके।

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा

संगठन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्थल पर तुरंत सुधारात्मक कार्य कराया जाए और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठेकेदार या संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.