इटारसी। आज 09 नवंबर, 2025 को मध्य प्रदेश आदिवासी युवा संघ की एक बैठक आदिवासी कार्यालय, इटारसी में हुई। इस बैठक में आगामी बिरसा मुंडा जयंती आयोजन के विषय में विस्तृत मंथन किया और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान, संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश आदिवासी युवा संघ की जिला, नगर और तहसील स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
नर्मदापुरम जिले और इटारसी नगर/तहसील के लिए जिला उपाध्यक्ष नर्मदापुरम रोहित परते, जिला सचिव नर्मदापुरम पुष्पेंद्र ककोडिय़ा, तहसील अध्यक्ष इटारसी शिवम उईके, नगर उपाध्यक्ष इटारसी शरद मर्सकोले, नगर उपाध्यक्ष इटारसी बृजेंद्र मर्सकोले को नियुक्त किया।
समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को मध्य प्रदेश आदिवासी युवा संघ के वरिष्ठ सदस्यों आकाश कुशराम प्रदेश अध्यक्ष,, राहुल प्रधान संरक्षक/संस्थापक, राघवेन्द्र उईके जिला अध्यक्ष, नर्मदापुरम, कैलाश उईके, पवन मर्सकोले, सचिन प्रधान नगर अध्यक्ष, इटारसी, शिव उईके, अखिलेश ककोडिय़ा, अंकित मर्सकोले, देवराज धुर्वे ने बधाई दी है।








