इटारसी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ का एक दिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन गोविंदपुरा भोपाल स्थित महासंघ कार्यालय में आयोजित किया। अधिवेशन में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक क्षितिज सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, संयुक्त महामंत्री एवं (विद्युत प्रभारी) आशीष सिंह, अखिल भारतीय बिजली मजदूर महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे, कंपनी के पीडीटीसी निदेशक एके खत्री, मुख्य महाप्रबंधक (भोपाल क्षेत्र) अमृत पाल सिंह और अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक (भोपाल) बीबीएस परिहार सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
अधिवेशन के दौरान सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया। इनमें पद्मश्री बनवारी लाल चौकसे, समाजसेवी पांडुरंग नामदेव, दीप्ति पटवा और कंपनी में 40 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य) रामनरेश सिंह ठाकुर शामिल हैं। इन सभी का सम्मान शॉल, श्रीफल और धात्विक प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया।
इस अवसर पर आगामी दो वर्षों के लिए मध्य क्षेत्र की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। सर्वसम्मति से हरिहर दास वैष्णव को अध्यक्ष, बृजेश दुबे को कार्यकारी अध्यक्ष, संदीप त्रिपाठी को महामंत्री और अमित सिंह राजपूत को कोषाध्यक्ष चुना। संगठन मंत्री का दायित्व शेखर राखड़े को सौंपा। इसके अलावा, श्रीमती प्रेमलता चंदेलकर, प्रकाश चेलानी, डीके राय, संजय पारीक और राजेंद्र तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया।









