इटारसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इटारसी तहसील सहित जिले भर में नए मतदाताओं के नाम जोडऩे और त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया अब नए टाइम-टेबल के अनुसार संचालित की जाएगी।
प्रमुख तिथियां और गतिविधियां
- 23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
- 23 दिसंबर से 22 जनवरी 2026 : इस अवधि के दौरान नागरिक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। जो युवा 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भर सकेंगे।
- 14 फरवरी 2026 : प्राप्त दावों और आपत्तियों का अंतिम निराकरण किया जाएगा।
- 21 फरवरी 2026 : संशोधित और अपडेटेड अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
प्रशासन की अपील
स्थानीय निर्वाचन कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे 23 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली प्रारूप सूची में अपना नाम चेक करें। यदि नाम में कोई त्रुटि है या नाम गायब है, तो निर्धारित अवधि में ऑनलाइन या अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से आवेदन फॉर्म जमा करें।









