भोपाल। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (एनएफआईआर) के नवनियुक्त संयुक्त महामंत्री अशोक शर्मा का आज भोपाल मंडल कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। संयुक्त महामंत्री चुने जाने के बाद पहली बार मंडल कार्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और मिठाई के साथ हुआ।
अधिकारियों और पदाधिकारियों से मुलाकात
इस अवसर पर, नवनियुक्त मंडल सचिव कमलेश परिहार, मंडल अध्यक्ष आरके शर्मा, और संयुक्त महामंत्री एम.एस. पुरी का भी स्वागत किया गया। अशोक शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने रेलवे कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष आरके शर्मा, मंडल सचिव कमलेश परिहार, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष नितिन परमार, संजय कटारे, शहजाद पुरी, जितेंद्र पटेल, अनिरुद्ध सोनी, पीपी मौर्या सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी द्वारा दी गई।









