उत्तरी मप्र में बारिश के आसार, शेष संभागों में मौसम शुष्क रहेगा
इटारसी। मध्यप्रदेश के किसी भी संभाग में पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। आगामी चौबीस घंटे में उत्तरी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 11 एवं 12 नवंबर को न्यूनतम तापमानों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले चौबीस घंटे में मध्यप्रदेश के किसी भी संभाग में न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया है। उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से विशेष से अधिक तथा भोपाल व ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक तथा रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक और शेष संभागोां के जिलों में सामान्य तापमा रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया।
आगामी चौबीस घंटे के मौसम को देखें तो ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलॉ के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे के आसार हैं।