इटारसी। सांसद दर्शन चौधरी द्वारा सांसद निधि से स्वीकृत ट्यूबबेल का भूमिपूजन वार्ड 12 अंबेडकर नगर बस्ती में लाड़ली लक्ष्मी के हाथों से कराया गया। वार्ड पार्षद मनजीत कलोसिया ने बताया कि ट्यूबवेल खनन से वार्ड के लगभग 150 परिवारों को पानी मिल सकेगा। हम सभी वार्ड वासियों की ओर से सांसद दर्शन चौधरी, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नपाध्यक्ष पंकज चौरे का आभार व्यक्त करते हैं।
भूमिपूजन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सभापति राकेश जाधव, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष आनंद उटवार, कुलदीप रघुवंशी, करण वरगले, बूथ अध्यक्ष सचिन प्रधान, असलम खान, गोलन प्रजापति, चोखेलाल यादव, भूरी मालवीय, अजीत राजोरिया, राजा कुचबंदिया, अजय कावरे, नानू इंगोल, नीतेश अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।









