---Advertisement---

एमजीएम कालेज में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को दिलायी शपथ

By
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में आज 26 नवम्बर 2022 को संविधान दिवस मनाया गया।

प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता एवं जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, मुख्य वक्ता प्रो. अमिता जोशी शासकीय नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जलित एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
संयोजक श्रीमती सुशीला वरबड़े ने संविधान की प्रस्तावना एवं उद्देश्य पर अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता प्रो. अमिता जोशी ने आब्रहम लिंकन की परिभाषा ”जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा शासनÓÓ को समझाते हुए रामराज्य, रामायण में राजा की भूमिका से लेकर वर्तमान में भारत में संविधान की भूमिका की चर्चा करते हुए बताया की हमारा संविधान 02 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ एवं गणतंत्र 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने कहा कि संविधान चाहे किसी भी देश का हो उसे उस देश का प्रधान कानून माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शब्दों को व्यक्त करते हुए कहा है कोई भी संविधान चाहे कितना भी सुन्दर एवं सुव्यवस्थित क्यों न हो, यदि उसे चलाने वाले देश के सच्चे नि:स्वार्थ सेवक न हों तो संविधान का प्रभार कम हो जाता है।
प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता प्राचार्य ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को संविधान के बारे में जानकारी होनी चाहिए एवं उसकी प्रस्तावना को अंगीकार करना चाहिए तभी भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। प्राचार्य डॉ. मेहता, डॉ. जैन एवं विधायक प्रतिनिधि दीपक अठौत्रा ने संविधान दिवस की शपथ ग्रहण करायी। विद्यार्थियों ने मानव श्रंखला बनाकर संविधान दिवस का संदेश दिया।
संचालन डॉ. दुर्गेश कुमार लसगरिया एवं आभार प्रदर्शन योगेश गौर ने किया। इस अवसर पर डॉ. अरविन्द शर्मा, डॉ. विनोद कृष्ण, डॉ. ओपी शर्मा, डॉ. रश्मि तिवारी, डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. मुकेश जोठे, डॉ. संतोष अहिरवार, डॉ. मनीष चौरे, मीरा यादव, श्रुति अग्रवाल, डॉ. शैलू सिंह, डॉ. सौरभ पगारे, डॉ. राजेश हरियाले और बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.