इटारसी। थाना इटारसी के अंतर्गत हरिजन मोहल्ला, सोनसांवरी में मारपीट के दो मामले दर्ज किए हैं, जिनसे क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा। आरोपी नितिन दमाड़े, अंकित दमाड़े, अभय दमाड़े और राकेश बरखने निवासी सोनासांवनी ने मिलकर फरियादी दीपक पिता रमेश जोठे, और संदीप जोठे के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
पुलिस ने इनके खिलाफ मारपीट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। इसी तरह से दीपक और संदीप के खिलाफ मालती बाई पति अशोक दमाड़े ने भी विवाद करते हुए मारपीट जादू टोने की बात को लेकर गालियां दीं और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने इनके विरुद्ध भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









