इटारसी। शहर के सूरजगंज क्षेत्र में पुरानी दोस्ती और शादी की बात को लेकर एक युवती के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 21 फरवरी 2026 की रात लगभग 8.30 बजे की है। पीडि़ता कनक सराठे 21 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास ग्वालटोली हाल निवास मालवीयगंज, जब सूरजगंज क्षेत्र में थी, तब आरोपी शिवम सैनी निवासी सिवनी नाका के पास, ग्वालटोली ने उसे रोका।
बताया जा रहा है कि पुरानी दोस्ती और शादी की बात को लेकर आरोपी ने पीडि़ता के साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पीडि़ता को सरेराह गंदी-गंदी गालियां दीं और उसका हाथ मरोड़ते हुए शारीरिक चोट पहुंचाई। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीडि़ता की रिपोर्ट पर इटारसी पुलिस ने 24 फरवरी को दोपहर 2:17 बजे आरोपी शिवम सैनी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर नए कानून के तहत निम्नलिखित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश कर रही है।









