इटारसी। शहर की न्यास कॉलोनी में रविवार रात एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बिना किसी ठोस कारण के युवक को रोका, गालियां दीं और लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया।
फरियादी भावेश रैकवार पिता दिनेश रैकवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी भारत टॉकीज रोड, तालाब मोहल्ला, रविवार रात करीब 8 बजे न्यास कॉलोनी स्थित नहाल के घर के सामने से गुजर रहे थे। तभी आरोपियों वरुण उर्फ विक्की निवासी मेहरागांव, इटारसी और लकी निवासी गांधीनगर, इटारसी ने उसे घेर लिया।
फरियादी के अनुसार, आरोपियों ने अकारण ही उन्हें रोककर गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जब भावेश ने गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने लोहे की रॉड निकालकर हमला कर दिया। हमले में भावेश को चोटें आई हैं। आरोपियों ने भागते समय उसे जान से मारने की धमकी भी दी।







