इटारसी। पूड़ी लाइन स्थित श्री भैरव बाबा मंदिर का नवनिर्मित शिखर बनकर तैयार हो गया है। भैरव बाबा जयंती के अवसर पर, मंदिर समिति द्वारा 12 नवंबर, बुधवार को शिखर पर कलश स्थापना सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। तीन दिवसीय अनुष्ठान कलश स्थापना से पूर्व तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।
सोमवार कलश का जलादिवास संपन्न हुआ। आज मंगलवार (11 नवंबर को कलश का अन्नादिवास किया जाएगा। इसी दिन रात्रि 9 बजे से ‘मां के बेटे जागरण सेवा समिति’ द्वारा जागरण का आयोजन किया जाएगा। कल बुधवार 12 नवंबर को भैरव बाबा जयंती के मुख्य दिन सुबह 11 बजे संपूर्ण पूजा-अर्चना के बाद शिखर पर कलश स्थापना होगी।
दोपहर 3 बजे हवन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर रात्रि 8 बजे भंडारा प्रसादी वितरण किया जाएगा। आयोजक, भैरव बाबा मंदिर समिति पूड़ी लाइन इटारसी ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।








