---Advertisement---

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री डे पर बीएमएस ने बैच लगाकर दी कर्मचारियों को शुभकामना

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ एवं भारतीय मजदूर संघ से संबंधित आयुध निर्माणी कर्मचारी संघ (BMS) यूनियन ने आज ऑर्डिनेंस फैक्ट्री गेट पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री डे (18 मार्च) के उपलक्ष्य में आयुध निर्माणियों के 224 वर्ष के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए शुभकामना बैच लगाकर कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।

आयुध निर्माणियों का देश की रक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। OFB (Ordnance Factory Board)  को भारत की रक्षा की चौथी शाखा या सशस्त्र बलों के पीछे की शक्ति के रूप में पहचाना जाता है, इसका निर्माण 1801 में कलकत्ता के कोसीपोर में किया गया था, देश की सेवा के लिए आयुध उपकरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष अतुल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र मेघवाल, उपाध्यक्ष सत्येंद्र शाक्य, महामंत्री कुलदीप चौधरी, कोषाध्यक्ष सेवक राम साहू, संगठन मंत्री आल्हा वर्मा, जेसीएम सदस्य राजेश रोशन, कार्यसमिति की ओर से कृष्णा शर्मा, योगेश पटेल, अनिल कुमार एवं यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपना योगदान दिया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.