इटारसी। विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के तत्वावधान में, सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्रों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने ‘आचार्य दीदी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया। लगातार छठवें वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में 20 से 25 वर्ष पहले विद्यालय से पढ़कर निकले छात्र-छात्राओं ने सतपुड़ा की पहाडिय़ों में स्थित धार्मिक स्थल तिलक सिंदूर में अपने गुरुओं का सम्मान किया।
इस विशेष सम्मान समारोह में, पूर्व छात्र अवनींद्र दुबे द्वारा स्थापित स्वर्गीय श्री नरेंद्र कुमार दुबे की स्मृति में दिए जाने वाले विशेष सम्मान ‘आचार्य गौरव सम्मान 2025’ से सेवानिवृत्त आचार्य श्रीमती राकेश लता राजपूत को सम्मानित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सैनिक और कारगिल योद्धा अरुण कुमार, और पूर्व छात्रा एवं बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. राधिका चौधरी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में सरस्वती शिक्षा समिति के सचिव कल्पेश अग्रवाल और उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी भी शामिल थे।
इस अवसर पर वर्तमान, सेवानिवृत्त और पूर्व शिक्षकों सहित कुल मिलाकर लगभग 80 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में सौरभ दुबे, प्रदीप गौर, साक्षी शर्मा, प्रखर मालवीय, सौरभ शर्मा, छविराज सोनी, शिवकुमारी पटेल, स्वरूप सिंह राजपूत, कमल कांत बडग़ौती, सौरभ बिट्टू शर्मा, शिरीष सामक, लोकेश पटेल, अजीत चौरे, जय प्रकाश नागरे, मुकेश बीलिया, स्वदीप, प्रलभ दुबे और रीतेश पटेल सहित कई पूर्व छात्र और आचार्यगण उपस्थित थे।









